नये मिले 97 कोरोना संक्रमितों ने बढाई धुकधुकी

गाजीपुर। जिले में कल रविवार को 97 नये कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 685 हो गयी,तो वहीं मृतकों की संख्या 98 जा पहुंची है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 343213 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 339762 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 333704 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 4351 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 97 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले के संक्रमित मरीजों में से कुल 1874 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 3401 जा पहुंची है। वर्तमान में 685 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। जिले के संक्रमित मृतकों की संख्या 98 हो गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में होम आइसोलेशन में 541,वाराणसी में 20, जिला अस्पताल में 12, जेल बैरक में 07 तथा अन्य जिलों में 08 मरीजों की चिकित्सा जारी है।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 6,92,015(24 घंटे में 15,276)
एक्टिव मरीज – 71,241
रिकवर – 6,11,622(24 घंटे मेंं 2,769)
मृत्यु – 9,152(24 घंटे में 67)
इसी प्रकार # देश में …… –
कुल संक्रमित -1,35,25,379(24 घंटे में 1,69,914)
एक्टिव मरीज- 11,95,960
रिकवर – 1,27,53,713(24 घंटे में 75,380)
मृत्यु – 1,70,209(24 घंटे में 904)

Visits: 58

Leave a Reply