पंचांग व राशिफल – 12 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 12 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
तिथि अमावस्या 08:01 तक
नक्षत्र रेवती 05:38 तक
करण नागा किमस्तोगना 08:01 तक 21:09 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार सोमवार
योग वैधृति 14:18 तक
सूर्योदय 05:37
सूर्यास्त 18:17
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 07:23 − 08:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:32

राशिफल
मेष
आज आपको भविष्य की चिंता सतायेगी। तनाव से बचने के लिए स्वयं पर नियंत्रण रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। नकारात्मक सोच बदलें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिचितों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृषभ
आज आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। कार्य स्थल पर सहयोगियों से तकरार के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने सहयोगियों के कारण परेशान होंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

मिथुन
आज स्वास्थ्य में सुधार के बीच भूमि भवन सम्बंधित मामले हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य पूर्ण होंगे। अपने भविष्य के प्रति सचेष्ट रहें।व्यवसाय में उन्नति और यात्रा के योग हैं।

कर्क
विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय विस्तार की योजना बनेगी। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका व सेहत को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

सिंह
आप अपनी आवश्यक बात अनावश्यक लोगों को बताने से बचें। इससे लाभ नहीं बल्कि नुकसान ही होगा। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी परेशान होंगे। विदेश यात्रा के योग हैं।

कन्या
मित्रों के सहयोग से जरूरी कार्य पूर्ण होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। तनाव से बचने का प्रयास करें।

तुला
किसी विशेष व्यक्ति का आपके जीवन में आना हो सकता है। वह आपके जीवन में परिवर्तन कर देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको परेशान करने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात स्वजनों को बता दें,उससे रास्ता मिलेगा।

वृश्चिक
आज व्यवसाय स्थल पर विवाद के योग हैं। उधार दिया पैसा वापस न मिलने से परेशानियां बढ़ेगी। किसी से जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहन करने की शक्ति रखें।

धनु
आप चंचलता छोड़े। समय के साथ स्वयं को भी बदलें। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी। मामले आपके पक्ष में हल होंगे।

मकर
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे। आपमें से कुछ को आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुम्भ
आज व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं।

मीन
राजनीति से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ अच्छा सम्बन्ध न होने से तनाव हो सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी।

Visits: 119

Leave a Reply