पाक्सो एक्ट का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
गाजीपुर। पुलिस अधिक्षक के निर्देशन में वांछित/इनामियां अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने
पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि बरेसर पुलिस ने धारा 354,506 भाद0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कमलेश पुत्र मोती लाल निवासी ग्राम गौरतियरा थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को सुबह करीब 8.00 बजे गौरतियरा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय व मुख्य आरक्षी यशवन्त सिंह
शामिल रहे।
Views: 8
Advertisements








