पंचांग व राशिफल – 09 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 09 अप्रैल 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 28:29 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 30:37 तक
करण गारा वणिजा 15:52 तक 28:29 तक
वार शुक्रवार
योग शुक्ला, 13:26 तक 13:44 तक
सूर्योदय 05:40
सूर्यास्त 18:16
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल 10:34 − 12:08
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:33

राशिफल
मेष
आज समय अनुकूल है। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते है। न्याय पक्ष मजबूत होगा। सौम्यता बनाये रखें।

वृषभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज शुरु में आलस्य बना रहेगा जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। पुराने मित्रो से भेट होगी। निवेश से लाभ संभव।

मिथुन
आज का दिन शुभ है। कारखाने में नये यंत्रों की आवग से लाभ होगा। समय के संग चलना सीखें। अपने पराये की पहचान करें। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आयगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

कर्क
आप की चंचलता के चलते संंबंधों में रुखापन आ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छे से समझें, साथ ही उसके प्रति समर्पित रहे तभी आप सफल होंगे।

सिंह
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। आपकी लापरवाही के चलते लम्बे समय भूमि सम्बन्धी कार्य रुका हुआ है। समय रहते कार्यवाही करें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या
आज के दिन घरेलू खर्च बढ़ने के योग हैं। पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाएये। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी।

तुला
आज कार्यों में रुकावट आ सकती है। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।

वृश्चिक
आज कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। रिश्तों में दरार आ के बीच विरोधी सक्रिय होंगे।

धनु
व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
समय अनुकूल है।

मकर
जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है। अपने कार्य से आप प्रसन्न नहीं हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ
आज नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। किसी की सिफारिश से आपके काम बन सकते हैं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन
आज का समय अच्छा है। हितकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। समय अनुकूल चल रहा है। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। समय पर कार्य करने से ही लाभ मिलेगा।

Visits: 80

Leave a Reply