पंचांग व राशिफल – 26 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 26 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 08:19 तक
नक्षत्र मघा 21:31 तक
करण बालवा कौवाला
08:19 तक 19:16 तक
वार शुक्रवार
योग धृति 07:41 तक
सूर्योदय 05:55
सूर्यास्त 18:10
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल 10:55 − 12:26
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:02 − 12:50

राशिफल
मेष
आज जरूरी कार्य न होने से मन में तनाव रहेगा।आज आपको ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में समिलित होंगे।

वृषभ
अधिकारी वर्ग के लिए आज का समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से आप जिस काम के बारे में सोच रहे थे वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने के स्थान पर दूसरो को भी मौका दें।

मिथुन
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख संभव। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। अपने वाक् चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।

कर्क
लम्बे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का अन्त होगा। आज कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह
आज राजनीतिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। भवन भूमि सम्भंधित निवेश कर सकते हैं।वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या
आज क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास बनाये रखें। आत्मविश्वास की कमी आपको आगे बढ़ने से रोक सकती है। व्यापार विस्तार से सफलता मिलेगी। मन में विचारों को धीरे धीरे पूरा करें।

तुला
आज का दिन उत्तम है। दिन का आरम्भ नई उर्जा के साथ होगा। सोचे गये कार्य समय पर पूर्ण न होने से मन में खिन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक
आज प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल पर आज मन अशांत होने से तनाव रहेगा। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें।व्यवहार में नम्रता रखें।

धनु
राजनीतिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी संतान से विवाद संभव है। सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेगे। त्योहार की व्यवस्था में व्यस्तता रह सकती है।

मकर
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। आगे बढ़ना है तो आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आज न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कुम्भ
विवाह योग्य युवाओं के लिए समय श्रेष्ठ है। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। मन में शान्ति बनाये रखें।

मीन
पुरानी बातों भूलकर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों को दूर जाना होगा। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Views: 80

Leave a Reply