अवैध गांजे व अवैध असलहे संग अन्तरप्रान्तीय तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस द्वारा एक किलो 300 ग्राम गांजा व तमंचा 12 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र घुरहू निवासी ग्राम डेहरी थाना राजपुर बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को यह सफलता क्षेत्र के बकैनिया तिराहे के पास से मिली। इसके सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेंज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बारा व उपनिरीक्षक रामकुमार ओझा तथा आरक्षीगण इम्तियाज अली, अभिषेक शुक्ला व विनोद कुमार सिंह शामिल रहे।


Views: 13

Advertisements

Leave a Reply