अवैध असलहे व वाहन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने दो अवैध देशी तमंचे तथा चार पहिया वाहन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
बताया गया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष नोनहरा की टीम ने शनिवार की शाम रसूलपुर सैदाचक तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को दो अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस व एक चार पहिया वाहन टाटा इंडिगो वाहन सं. यूपी 65 डीटी 0521 के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रदीप यादव पुत्र रामबचन यादव व पंकज यादव पुत्र शिवप्रकाश यादव निवासीगण दाउदपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर रहे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नोनहरा पर मु0अ0सं0 53/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर चालान न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक विष्णु प्रताप गौतम,प्रधान आरक्षी बिनोद यादव तथा आरक्षीगण मनोज वर्मा, दिनेश यादव,श्याम बाब, धीरज कुमार सिंह व पंकज भारतीय शामिल रहे।

Visits: 21

Leave a Reply