न्याय दिलाने के लिए करेंगे संघर्ष – अजय कुमार सिंह लल्लू

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के दिवंगत पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय के घर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्वर्गीय मणि मंजरी के घर पहुंचकर सबसे पहले उनके चित्र पर पुष्पार्चन किया।इसके बाद उन्होंने दिवंगत के पिता से बात की । वे रो पड़े । उन्होंने कहा कि मेरे बेटी के साथ नाइंसाफी हुई है।उसने आत्महत्या नही की उसकी हत्या की गई है।उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और सत्ता पक्ष के लोग सहायता नही कर रहे है।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मणि मंजरी को न्याय दिलाने के लिए इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि इस राज्य में न तो पत्रकार सुरक्षित है और न ही आम आदमी और बेटी सुरक्षित है।चारो ओर अराजकता का माहौल है।इस राज्य में केवल अपराधी सुरक्षित है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य अरविंद किशोर राय कांग्रेस उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व महासचिव राजीव उपाध्याय जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुनील राम अवधेश राय सीताराम राय आनंद राय सांकृत राजेश पांडेय शशिकांत राय परमहंस राय आदि मौजूद रहे।

Views: 32

Leave a Reply