पुलिस झंडा दिवस पर एसपी को ध्वज लगाकर किया सम्मानित
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया पुलिस ध्वज का प्रतीक चिह्न
गाजीपुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक को पुलिस ध्वज का प्रतीक चिह्न लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ध्वज का प्रतीक चिह्न लगाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस बल के त्याग, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से विभाग की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखते हुए ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views: 0