स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई विदाई
पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिह्न भेंटकर नए कार्यस्थल के लिए किया रवाना
गाजीपुर। जनपद में तैनात क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी यातायात/साइबर/मीडिया/महिला थाना एवं एएचटी अनिंद्य विक्रम सिंह का स्थानांतरण होने पर मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंटकर उनके नए कार्यस्थल के लिए रवाना किया।
डीएसपी सुधाकर पाण्डेय का स्थानांतरण फतेहगढ़ तथा अनिद्य विक्रम सिंह का स्थानांतरण बहराइच जनपद में हुआ है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में अधिकारियों ने दोनों स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Views: 33









