तबादला ! छह आईएएस अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नयी तैनाती दी है।
नियुक्ति अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव धनंजय शुक्ला द्वारा इस सम्बन्ध में कल आदेश जारी गए हैं। जारी प्रपत्र के अनुसार
निखिल टीकाराम फुंडे मुख्य विकास अधिकारी झांसी को नगर आयुक्त नगर निगम आगरा, शैलेश कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कन्नौज को मुख्य विकास अधिकारी झांसी, अरुण प्रकाश नगर आयुक्त नगर निगम आगरा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन, अवनीश कुमार राय मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती को नगर आयुक्त नगर निगम झांसी तथा कुमार हर्ष ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चन्दौली को मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती के पद पर तैनात किया गया है। वहीं मनोज कुमार नगर आयुक्त नगर निगम झांसी को प्रतीक्षारत रखा गया है।

Visits: 125

Leave a Reply