पंचांग व राशिफल – 15 जून  2020

पंचांग व राशिफल – 15 जून 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 29:40 तक
नक्षत्र रेवती 04:42 तक
करण वणिजा
विष्टि 16:30 तक 29:40 तक
वार सोमवार
योग सौभाग्य 12:45 तक
सूर्योदय 05:26
सूर्यास्त 19:15
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 07:10 − 08:54
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:48


राशिफल
मेष
तकनीकी खराबी के कारण आपके कार्य लंबित होंगे। वहीं आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

वृषभ
प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव होगा। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा।

मिथुन
भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे।

कर्क
शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम पूरा कर लेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का कोई अपना आप को धोखा दे सकता है।

सिंह
तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें, समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

कन्या
नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके रोजगार से जुड़े कार्य पूरे होंगे।आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

तुला
समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

वृश्चिक
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु
धन की स्थिति में सुधार के बीच कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

मकर
अपने व्यवहार में नर्मी लाएं अन्यथा आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। यात्रा के योगके बीच नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा।

कुम्भ
व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है अत: किसी की भी निंदा न करें। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा।

मीन
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Views: 16

Advertisements

Leave a Reply