चोरी की बाइक, अवैध गांजे व चमंचे संग शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर,14 जून 2020। करण्डा थाना पुलिस ने रात में वाहन चेकिंग के दौरान अन्तरजनपदीय लुटेरे को चोरी की बाइक,असलहा तथा दो किलोग्राम अवैध गांजे संग गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि पुलिस टीम ने रात में चांड़ीपुर तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोका। संदिग्ध लगने पर जब चालक की तलाशी ली गयी तो चालक के पास से एक चमंचा मय कारतूस तथा दो किलोग्राम अवैध गांजा संग बरामद किया। वाहन भी चोरी की निकली। गिरफ्तार अभियुक्त कल्लू उर्फ अफरोज
पुत्र जैनुल अहमद क्षेत्र के पहाड़पुर उतरौल गांव का निवासी है जिसपर गाजीपुर सहित अन्य जिलों के छह अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बाइक, असलहा तथा गांजे को कब्जे में लेकर विधिक कारर्वाई करते हुए गिरफ्तार अपराधी को जेल भेंज दिया। गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय राय चौकी प्रभारी रामपुर मांझा, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन, आरक्षीगण दीपक कुमार, रमन कश्यप,अभिषेक कुमार व सोनू कुमार शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply