भारत ने रचा इतिहास ! स्पेस में सर्जिकल स्टाइक

नई दिल्ली,27 मार्च 2019। भारत विश्व का चौथा ऐसा शक्तिशाली देश बन गया है जो अंतरिक्ष में भी अपने देश की सुरक्षा करने में सक्षम है।
प्रधानमंत्री ने उक्त जानकारी देते हुए आज राष्‍ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की, भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करवा दिया। अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस चीन के पास उपलब्धि थी। भारत भी अब अंतरिक्ष महाशक्ति बननेवाला चौथा देश बन गया है।
देश ने अब पृथ्वी की कक्षा से 300 किलोमीटर दूर एलईओ में एक लाइव सैटेलाइट को मात्र तीन मिनट में मार गिराने में असाधारण सफलता प्राप्त की जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी कामयाबी है। सिर्फ तीन मिनट में सफलता पूर्व यह ऑपरेशन पूरा किया गया, ‘मिशन शक्ति’ जिसमें उच्च कोटि की शक्ति आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री ने कहा- मिशन शक्ति एक कठिन ऑपरेशन था। वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति ऑपरेशन पूरा किया, यह हम सभी के लिए यह बेहद गर्व की बात है, यह भारत में ही निर्मित एंटी सैटेलाइट हाथियार ए-सैट के जरिए किया गया। सारा देश आज इस कामयाबी पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

बताते चलें कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों ने देश में निर्मित बैलिस्टिक मिशाइल डिफेंस इंटरसेप्टल तकनीक के जरिए यह विश्व स्तरीय उपलब्धि हासिल की है।  रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार ओडिशा स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से 'मिशन शक्ति ' को अंजाम दिया गया है। डीआरडीओ प्रमुख जी.सतीश रेड्डी ने कहा कि दो वर्ष पूर्व हमें मंजूरी मिली थी और आज हमने पूर्ण रुप से स्वदेशी तकनीक प्राप्त कर ली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐंटी सैटलाइट वेपन ए- सैट सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं। हम विश्व को बताता चाहते हैं कि जो उपलब्धि हमने हासिल की है वो किसी देश के विरोध में नहीं है। आज का यह परीक्षण किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करता है।

Views: 56

Leave a Reply