सामूहिक विवाह समारोह 28 नवंबर को
आयोजकों ने 21 कन्याओं का किया फलदान,भेंट किए उपहार
गाजीपुर। जय मां राजकुमारी देवी सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण संस्था तथा श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 28 नवंबर को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित है जिसमें 21 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों के क्रम में गुरुवार को बासूपुर में सभी 21 कन्याओं का फलदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान संस्था की संस्थापक ज्योति पांडेय और श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक कमलेश यादव द्वारा कन्याओं को फल, मिठाई, साड़ी, चूड़ी सेट और मेकअप किट सहित अन्य उपहार और वर पक्ष को शेरवानी सूट भेंट किए गए। आयोजकों ने कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए उनके आगामी सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
संस्थापकों ने कहा कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना है। इस पहल के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और समानता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में नीलिमा मिश्रा, ज्योति पांडेय, कमलेश यादव, कैलाश नाथ मिश्रा, आकाश यादव, विकास, जयानंद पांडेय, गंगाराम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Views: 8










