डीआईजी संतोष सिंह ने संभाला दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था

 गाजीपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ के आईपीएस संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) में सीआईएसएफ के डीआईजी के रूप में पदस्थ किया गया है।


    उल्लेखनीय है कि देवकली के पत्रकार अशोक कुशवाहा के पुत्र डीआईजी संतोष सिंह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके सुरक्षा प्रबंधन के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के चलते दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाले दिल्ली मेट्रो लाईनों और यात्रियों की सुरक्षा संभालने का दायित्व दिया गया है।

       उल्लेखनीय है कि संतोष सिंह अपनी परिपक्व व संवेदनशील पुलिसिंग के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं और छत्तीसगढ़ के नौ जिलों- रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर व कोंडागांव जिले में एसपी/एसएसपी के पद पर रह चुके हैं। वे सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी भी रहे हैं। अभी वे हैदराबाद में डीआईजी साउथ ज़ोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक, रणनीतिक प्रतिष्ठानों व पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे

   बताते चलें कि प्रतिष्ठित दिल्ली मेट्रो 271 स्टेशन वाली एक त्वरित परिवहन प्रणाली है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली और उससे सटे यूपी व हरियाणा के शहरों को जोड़ती है। हाल में ही 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज करके एक रिकॉर्ड बनाया है।

Views: 0


Leave a Reply