मुख्यमंत्री के आदेश पर रास्ते से हटा अतिक्रमण
गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के मेंहदीपुर निवासी प्रदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में, गांव के आम रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। मुख्य मंत्री द्वारा संज्ञान लेने पर गुरुवार को जखनियां की राजस्व टीम तथा क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंचकर गांव में आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया।
राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा आदेश प्राप्त होने के पश्चात मौके पर पहुंची राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम ने मौका मुआयना करते हुए रास्ते पर अतिक्रमण पाया जिसको मौके से तत्काल हटवा दिया गया। मौके पर लेखपाल सौरभ सिंह, आशुतोष पांडेय सहित पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। अतिक्रमण हटने से ग्रामीण जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Views: 0









