नवागत कप्तान ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

गाजीपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय (पुलिस ऑफिस) परिसर का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की सभी महत्वपूर्ण शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कार्यालय स्थित आईजीआरएस सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा, एलआईयू, साइबर सेल समेत सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित फाइलों और जनशिकायतों के निस्तारण हेतु आदेशित किया।


     मातहद धिभागीय लोगों को जनता की समस्याओं और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, कार्यालय में अभिलेखों का रख-रखाव सुव्यवस्थित करने तथा परिसर में साफ-सफाई रखने, कार्यालय में आने वाले फरियादियों और आम जनता के साथ शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।

Views: 17


Leave a Reply