सामूहिक दुष्कर्म के वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को निरीक्षक मदन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र के कुड़िला मोड़ हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुकदमे में वांछित चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में नीरज राजभर निवासी इब्राहिमपुर, थाना भुड़कुड़ा, रोहित राजभर निवासी अकबरपुर, थाना बहरियाबाद, सोनू उर्फ धर्मेंद्र राजभर निवासी वार्ड संख्या 7, सादात तथा अनुज राजभर निवासी डिहवा, थाना भुड़कुड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 21









