एक करोड़ से अधिक कीमत की हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सेमरा हाईवे स्थित एनएच-31 बस स्टैंड के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 534 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद कल लिया। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 1.03 करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक और पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साहुल यादव निवासी भनदहा कला, थाना चौबेपुर, वाराणसी तथा रवि राजभर निवासी कवला जखनियां, थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 760/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गयी।
Views: 9







