विनय कुमार सिंह होंगे गाज़ीपुर के पुलिस कप्तान

20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार, 7 अक्टूबर को पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नयी तैनाती दी है। स्थानांतरण के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

      तबादला सूची के अनुसार रवीना त्यागी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से एसपी बाराबंकी, अमित विजयवर्गीय को बाराबंकी से डीसीपी लखनऊ, यशवीर सिंह को बस्ती से एसपी जौनपुर और ओमवीर सिंह को बलिया से एसपी बस्ती बनाया गया है। गाजीपुर के एसपी डॉ. ईराज राजा का तबादला कर उन्हें एसपी बलिया तथा विनय कुमार सिंह को जालौन से एसपी गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सर्वेश कुमार मिश्रा को प्रयागराज से एसपी मऊ, पूर्णेंदु सिंह को डीजीपी के स्टाफ ऑफिसर पद से एसपी बागपत, मधुबन कुमार सिंह को एसपी सिटी आजमगढ़ से एसपी हापुड़ तथा सुरेश चंद्र रावत को मथुरा से एसपी जालौन के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

      इसी क्रम में ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात (मुख्यालय, लखनऊ) और भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। संजय कुमार सेन को सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह को डीसीपी प्रयागराज तथा कमलेश बहादुर को एसपी लोक शिकायत मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

देखें लिस्ट…….

Views: 16


Leave a Reply