मेडिकल कॉलेज के फ्रेशर्स मीट’ में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह
‘डायनामिक टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए डा. प्राणेश सिंह
गाजीपुर। राजकीय गाज़ीपुर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 2025 बैच में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु रंगारंग और भव्य ‘फ्रेशर्स मीट’ का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह और प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित एवं महात्मा हैनीमैन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
फ्रेशर्स मीट में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से शुरू कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सुन्दर प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, संगीत और गायन के माध्यम से फ्रेशर्स ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ और नए विद्यार्थियों के बीच अद्भुत तालमेल और रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न चरणों के आधार पर होने वाला मिस्टर फ्रैशर एवं मिस फ्रेशर का चयन रहा जिसमें मिस्टर फ्रेशर का खिताब शिवांश मिश्रा एवं मिस फ्रेशर का खिताब कामाक्षी को प्रदान किया गया। वहीं संस्था के डॉ प्राणेश सिंह, सहा. प्राध्यापक को डायनामिक टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
अपने आशिर्वचन में प्राचार्य ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि, “यह कॉलेज जीवन का एक नया अध्याय है। पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेना आपके सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। हमें पूरा विश्वास है कि ये नए छात्र अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान का नाम रोशन करेंगे।” अंत में राष्ट्रगान के साथ फ्रेशर्स मीट का समापन किया गया।
Views: 5








