बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता हेतु ट्रायल 6 जुलाई को 

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को प्रातः साढ़े दस बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा।


          इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 06 जुलाई 2026 को प्रातः साढ़े नौ बजे तक दे सकते हैं। इसके साथ जिला स्तर पर चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में प्रतिभाग करेंगे। खिलाडी अपने साथ में फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा।

      उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता 10 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक जनपद चित्रकूट में आयोजित की गयी है। 

Views: 12


Leave a Reply