हत्याभियुक्त चढ़ा पुलिस के राडार पर
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने, ईंट से मारकर हत्या करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि गत 24 मई को अभियुक्त रंजय उर्फ जब्बर तथा मृतक बाला लखन्दर दिनांक 24.05.2026 को शराब के नशे में 300 रुपए के लिए झगड़ा किये थे। झगड़े के दौरान अभियुक्त रंजय उर्फ जब्बर द्वारा मृतक बाला लखन्दर के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे बाला लखन्दर की मृत्यु हो गई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जब मामले की तहकीकात में जूटी तो अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया। नाम प्रकाश में आने के बाद उसकी खोज में लगे प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद मय हमराह द्वारा अभियुक्त रंजय उर्फ जब्बर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासीग्राम हसनपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को गंगौली मुहम्मदाबाद सड़क के किनारे नट बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ईट व घटना के समय पहने टीशर्ट तथा मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Views: 18








