आँगनबाड़ी सहायिका के रुप में चयनित अभियर्थियों के खिले चेहरे 

गाजीपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मे संचालित बाल विकास परियोजनाओं मे ऑगनबाड़ी सहायिका के मानदेय पर संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शासनादेश के तहत पूरी की गयी। 


      जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त अनुमोदन के क्रम में बाल विकास परियोजना शहर, सदर, बिरनो, कासिमाबाद, जखनियाँ, मनिहारी, सादात, करण्डा, रेवतीपुर, भदौरा एवं सैदपुर हेतु आँगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही पूर्ण किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों से सम्बन्धित सूची खण्ड विकास, तहसील, उपजिलाधिकारी एवं सम्बन्धित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर चस्पा कराने के साथ ही एन.आई.सी. गाजीपुर के पोर्टल पर भी अपलोड है। यदि चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किये गये अभिलेख /तथ्य कुटरचित पाये जाते है तो उनका अभ्यर्थन नियमानुसार निरस्त कर दिया जायेगा।

Views: 56


Leave a Reply