दुराचारी को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कासिमाबाद पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम को यह सफलता चेकिंग के दौरान कुतुबपुर तिराहा के पास से मिली। उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त गोविन्दा पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बेलसडी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 41








