चोरी के पम्पिंगसेट व अवैध तमंचा संग चार अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। मरदह थाना पुलिस ने पम्पिंग सेट इंजन की चोरी की घटना में संलिप्त चार वांछित अभियुक्तों को एक तमंचा मय जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ क्षेत्र के ग्राम पिपनार से गिरफ्तार करने में सफल रही।


         उल्लेखनीय है कि थाना कासिमाबाद पर चोरी के अभियोग में दर्ज मुकदमें में पुलिस तहकीकात कर रही थी। उसी क्रम में उपनिरीक्षक द्वय रवीन्शु पाण्डेय व राजेश कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त चोरी की घटना में शामिल व वांछित इशान्त सिंह पुत्र बिजेन्द्र सिंह, अनूप सिंह पुत्र मनोज सिंह, प्रिन्स सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासीगण ग्राम खजुर गाँव थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर तथा प्रेम उर्फ आजाद विश्वकर्मा पुत्र अमरनाथ विश्वकर्मा निवासी ग्राम पिपनार थाना मरदह जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इशान्त सिंह के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय पजिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिया। वहीं अभियुक्तों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन , चार मोबाईल,एक पम्पिंग सेट (डीजल इंजन) बरामद किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 13


Leave a Reply