प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं सम्प्रेक्षण गृह का हुआ निरीक्षण
गाजीपुर। माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का औचक निरीक्षण नीरज गोंड, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।
निरीक्षण में आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका के अनुसार सभी किशोर उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। वहीं बच्चों से प्रतिदिन शारीरिक गति विधि कराने एवं शिक्षा के लिए निर्देशित किया गया। किसी भी बालक ने किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया। निरीक्षण के दौरान वहां नियुक्त व कार्यरत अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Views: 18








