आठ माह बाद हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के मौधियां बाजार में बीते 14 सितंबर को शराब की दुकान के सामने लाठी डंडे से पीटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक उर्फ दानी यादव पुत्र भरत यादव उर्फ जयभरत यादव, निवासी कल्याणपुर, पोस्ट सौरी, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया है।


           बताया गया कि गत 14 सितंबर 2025 की रात करीब आठ बजे मौधिया बाजार में शराब लेने को लेकर कुछ अज्ञात हमलावरों ने मारपीट की थी। जिसमें सोनू यादव पुत्र बक्सी यादव निवासी ग्राम धुवार्जुन, थाना सैदपुर, गाजीपुर की मौत हो गई थी।         

          मृतक के पिता कन्हैया यादव पुत्र दीना यादव, निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना सैदपुर, गाजीपुर की तहरीर पर 15 सितंबर 2025 को अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभिषेक उर्फ दानी सहित अन्य आरोपियों की संलिप्तता पायी गयी। इस पर पुलिस ने अभिषेक को शिवधर किसान इंटर कॉलेज हरौली के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव और उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह मय टीम शामिल रहे। 

Views: 8


Leave a Reply