समाजसेवी ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार 

गाजीपुर। समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर मानवीय कार्य कर लोगों को आइना दिखाया है। अज्ञात शवों के दाह संस्कार को लेकर चर्चा में रहे कुँवर वीरेन्द्र सिंह अब तक हजारों शवों का दाह संस्कार अपने हाथों से कर चुके हैं।


          गत ग्यारह मई को चौकी जीआरपी दिलदारनगर के अन्तर्गत अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गईं थी। उनकी शिनाख्त नहीं होने पर मृतक अज्ञात व्यक्ति के शव को कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह एवं कांस्टेबल विनोद कुमार के सहयोग से मर्चेंरी रूम में रखवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही थी। मृतक की शिनाख्त न होने पर एवं 72 घण्टे होने के उपरांत 14 मई को अज्ञात शव को समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह एवं कांस्टेबल विनोद कुमार के सहयोग से मर्चरी रूम से पोस्टमॉर्टम हाऊस ले जाकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अति प्राचीन श्मशानघाट पर विधि विधान से दाह संस्कार किया गया। इसमें सहयोगी के रूप में कृष्ण कुमार बॉसफोर, जमुना राजभर, भोलेनाथ राहुल एवं जितेन्द्र कुमार राजभर, रामू रहे। दाह संस्कार पूर्ण होने के उपरान्त कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की कामना की।

Views: 76


Leave a Reply