इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पुलिस टीम ने विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमें के वांछित पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त कन्हैया लाल यादव उर्फ कान्हा* को ग्राम महमूदपुर हथिनी, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार करने में सफल रही।
बताया गया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर मय टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया। उस पर चार अपराधिक मामले दर्ज हैं। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 10










