भारतीय सद्भावना मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मयंक सिंह
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सम्बद्ध भारतीय सद्भावना मंच द्वारा जनपद के युवा समाजसेवी मयंक सिंह की समाज के प्रति निष्ठा एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर के शिवपूजन नगर कालोनी निवासी मयंक सिंह लम्बे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रसर हैं।
उक्त जानकारी भारतीय सद्भावना मंच, युवा प्रकोष्ठ (उ.प्र.) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जैन नायक ने दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मयंक सिंह मंच के उद्देश्यों एवं गतिविधियों को आगे बदाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदार, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
अपनी नियुक्ति पर मयंक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय तथा प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए पद के मिलने से उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गयी हैं। उन्होंने मंच को आस्वस्त किया कि वह मंच द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने को तत्पर रहेंगे। मयंक सिंह को भारतीय सद्भावना मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर समाजसेवियों व प्रबुद्ध जनों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Views: 14








