जर्जर शिरोपरि जलाशयों का ध्वस्तीकरण में 27 जलाशय ध्वस्त
गाजीपुर। जनसुरक्षा और पेयजल व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में जर्जर एवं निष्प्रयोज्य शिरोपरि जलाशयों के ध्वस्तीकरण के अन्तर्गत जल निगम (ग्रामीण) की ओर से जिले में कुल 38 जर्जर शिरोपरि जलाशयों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर नए जलाशयों के निर्माण का प्रस्ताव है। इनमें से 27 जलाशयों का ध्वस्तीकरण पूरा हो चुका है। अन्य 11 जलाशयों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शेष है।
इसी क्रम में आलमपट्टी स्थित कैथवालिया- बिन्दवालिया पेयजल योजना के शिरोपरि जलाशय को विभागीय प्रक्रिया और निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत ध्वस्त किया गया। वर्ष 1979 में निर्मित यह जलाशय लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिसके चलते इसके ध्वस्तीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विभाग के अनुसार जर्जर जलाशयों को हटाने का मुख्य उद्देश्य संभावित दुर्घटनाओं के खतरे को समाप्त करना और नए शिरोपरि जलाशयों के निर्माण करना है ताकि पेयजल व्यवस्था को बेहतर एवं सुरक्षित बनाने में मदद मिल सके।
Views: 3








