फंदे पर लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

गाजीपुर। सादात क्षेत्र के मिर्जापुर (नवापुर) गांव में शनिवार की सुबह एक किशोर का शव यूपी बड़ौदा बैंक के पास पोखरे के किना नीम के पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। आनन फानन में वहां ग्रामीणों की भीड़ जूट गयी। मृतक की पहचान मिर्जापुर (नवापुर) गांव निवासी रामकरन खरवार के पुत्र शिवम खरवार (15 वर्ष) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


       परिजनों के अनुसार, शिवम मिर्जापुर के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह शुक्रवार दोपहर घर से बाजार स्थित दुकान पर गया था और शाम छह बजे तक वहीं रहा। इसके बाद वह अपने एक दोस्त के साथ गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। कार्यक्रम के बाद वह घर नहीं लौटा था। शनिवार की सुबह गांव की एक महिला पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी, तभी उसने नीम के पेड़ से लटके किशोर के शव को देखकर शोर मचाया था। परिवार समारोह में स्टेज सजाकर और अंडे की दुकान लगाकर आजीविका चलाता है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि मृतक के पैर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।

       थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई हरिओम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Views: 3


Leave a Reply