औड़िहार रेलवे स्टेशन से चोरी के माल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। ट्रेनों में यात्रियों के सामान, परृस व जेवरात की चोरी व लूट की घटनाओं को  अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 


      औड़िहार जंक्शन रेलवे स्टेशन की आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने उनके कब्जे से करीब ढाई लाख रुपए के गहने व नकदी बरामद की है।

    बताते चलें कि औड़िहार रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री का पर्स चोरी होने और मुफ़्तीगंज के पास चलती ट्रेन में महिला से सोने की चेन छीनने की घटनाओं के मद्देनजर औड़िहार रेलवे स्टेशन पर पुलिस संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर पांच के पश्चिमी छोर पर मौजूद जर्जर भवन के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान इमरान हाशमी उर्फ कल्लू पुत्र गुलाम हाशमी निवासी खुज्जी थाना चंदवक जनपद जौनपुर तथा नीरज सोनी पुत्र भइया लाल निवासी केराकत थाना केराकत जनपद जौनपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इमरान के पास से टूटी हुई सोने की चेन, मंगलसूत्र तथा उन्नीस सौ रुपये नकद बरामद हुए। वहीं नीरज के कब्जे से सोने का लॉकेट, चांदी की दो चेन, एक जोड़ी बिछिया व बाइस सौ रुपये नकद पाये गये।बताया गया कि गिरफ्तार इमरान हाशमी का पुराना अपराधिक इतिहास है और वह पूर्व में वाराणसी, जौनपुर व गाजीपुर जनपद में दर्ज मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस टीम ने बताया कि बरामद आभूषण हाल ही में औड़िहार व आसपास के रेलवे स्टेशनों पर हुई घटनाओं से संबंधित हैं और उसके सम्बन्ध में जीआरपी में मुकदमा भी दर्ज है। 

       बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संयुक्त पुलिस टीम में औड़िहार रेलवे स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी रमेश चंद्र सिंह, एएसआई राकेश सिंह, जीआरपी के उपनिरीक्षक तरुण शुक्ला, मुख्य आरक्षी नितिन दुबे, उमेश कुमार, अनिल यादव व आरक्षी आलोक कुमार प्रमुख रहे।

Views: 16


Leave a Reply