राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 09 मई, 2026 को किया गया है। इस लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जागरूकता रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 


     माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में  वादकारी अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते हैं। इसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा सम्बंधित विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से कराया जायेगा।

        इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अली रजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अमित सिह स्पेशल जज एससी/एसटी पीए एक्ट,  शक्ति सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, अभिमन्यू सिंह स्पेशल जज ईसी एक्ट, श्रीमती श्वेता वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, संजय के लाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, श्रीमती नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, लीड बैंक यूबीआई व अन्य बैंको के अधिकारीगण एवं  राजेन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष व अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर,  कृपाषंकर राय जिला शासकीय अधिवक्ता गाजीपुर तथा विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, पराविधिक स्वयं सेवकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे 

Views: 6


Leave a Reply