विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर भाजपा ने मनाई खुशी
पार्टी की नीतियों व लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने का आह्वान
गाज़ीपुर। भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज टांडा बैरख में भारतीय जनता पार्टी सादात उत्तरी मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ नें बंगाल सहित अन्य राज्यों में पार्टी की प्रचंड जीत पर जश्न मनाया। भाजपाइयों ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी पर एक दूसरे को बधाई देते हुए खुशी मनाई।
कार्यक्रम में सादात उत्तरी के मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह (सिंटू ) ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया तत्पश्चात माँ सरस्वती एवं अन्य विभूतियों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया।l
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गाज़ीपुर के जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय चौहान नें कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव होना है। उसके लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर डबल इंजन की सरकार द्वारा जारी जनहित योजनाओं के बारे में सभी नागरिकों को बता कर उसका लाभ दिलाएं l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माँ काली आदर्श आई.टी.आई एवं होंडा एजेंसी के प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रद्युम्न राय ने भाजपा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2017 से कानून व्यवस्था में सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से “नया उत्तर प्रदेश” बनाने की दिशा में काम किया है। मुख्य उपलब्धियों में माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, एक्सप्रेसवे का निर्माण, और 44 केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन में राज्य को नंबर एक स्थान पर लाना शामिल है। भाजपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम नें कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ स्तर पर मजबूत बूथ अध्यक्ष बनाकर पार्टी को मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिंह, विपुल सिंह, महेंद्र चौहान, सभाजित चौहान, राहुल पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्रा, शशांक मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा,आदर्श कुमार राय संदीप राय, अरविन्द सिंह, नीरज राय, यशवंत वर्मा पवन राय सहित सकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन भाजपा सादात उत्तरी के मण्डल महामंत्री प्रदीप गोंड नें किया l
Views: 15









