करोड़ों की हेरोइन सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत को एएनटीएफ व थाना जमानियाँ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 520 ग्राम नाजायज हेरोइन, दो मोबाइल व दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी। बरामद अवैध हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये बताई गई है।


       प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ सुरेन्द्रनाथ सिंह मय टीम एवं  उपनिरीक्षक राजकुमार यादव थाना जमानियां मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खिजिरपुर/मथारे चट्टी सरफुद्दीन के मकान से करीब सौ मीटर पहले अभियुक्त अविनाश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कुदरा थाना कुदरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार और राजू कुमार रावत पुत्र स्व. गंगा रावत निवासी रामगढ़ थाना रामगढ़ जनपद कैमूर भभुआ बिहार को 520 ग्राम नाजायज हेरोईन, दो एन्ड्राईड मोबाईल तथा दो मोटर साईकिल के साथ नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग यह मादक पदार्थ मोहनियां बिहार से लाकर जनपद गाजीपुर व आस –पास के जनपदों में घूम-घूम कर बेंचते हैं । 

          बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Views: 29

Advertisements

Leave a Reply