शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस टीम ने वांछित शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
. बताया गया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल मय हमराह द्वारा ग्रिन फिल्ड छपरा से गाजीपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान, थाने पर दर्ज जबरन वसूली के मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे वर्मा पुत्र नन्दलाल सेठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर जब उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अवैध असलहे को बरामद करने जाते वक्त अभियुक्त श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे वर्मा द्वारा पुलिस बल पर अवैध असलहे से फायरिंग किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 26








