साइबर सेल ने वापस कराये पीड़ित के बीस हजार रुपए
*साइबर सेल जनपद गाजीपुर के प्रयास से शिकायतकर्ता वारिस अली के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी 20,000/- रुपये की धनराशि वापस कर
गाजीपुर। जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल पुलिस ने पीड़ित के बीस हजार रुपए वापस कराकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
बताया गया कि वारिस अली निवासी मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं. 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक पाठक मय हमराह द्वारा दिनांक 24 मार्च 2026 को वारिस अली के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी बीस हजार रुपए की धनराशि वापस करायी गयी।
Views: 23










