दुर्घटना में मृत आरक्षी के परिवार को एसपी ने सौंपा चेक
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक की पहल पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने मृत आरक्षी के आश्रित परिवार की भरपूर आर्थिक मदद की है।
बताते चलें कि सदर कोतवाली में नियुक्त आरक्षी रमन सिंह की गत दिनों हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु के उपरान्त मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने पहल की। उनकी इस नेक पहल में गाजीपुर पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग किया। उन सबके सहयोग से प्राप्त धनराशि को बुधवार 13 मई को पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा द्वारा मृतक के परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक ने दस लाख रुपए का चेक मृतक की मां को तथा 1876787 रुपए का चेक मृतक की पत्नी को प्रदान किया गया।
मृत आरक्षी के परिवार ने पुलिस विभाग द्वारा किये गये आर्थिक सहयोग हेतु सभी को धन्यवाद देते हुए पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया।
Views: 18










