निरीक्षक पद पर प्रोन्नति हुए योगेन्द्र कुमार पटेल

गाजीपुर। जनपद में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार पटेल को प्रोन्नति देकर निरीक्षक बनाया गया है।


     पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने बुधवार को योगेन्द्र कुमार पटेल को उपनिरीक्षक से निरीक्षक में पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्री पटेल को जनता की सेवा में नए उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लाइन मौजूद रहे।

Views: 8


Leave a Reply