पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायलावस्था में गिरफ्तार

पिकअप से गोवंश व दो साथी गिरफ्तार 


गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बिरनो थाना पुलिस टीम ने शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस. 315 बोर तथा एक पिकअप वाहन मय चार गोवंश बरामद कर लिया।

              बताया गया कि 28 जून 2026 को  थानाध्यक्ष बिरनो शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को ग्राम पलिया हनुमान मंदिर के पास रोककर चेक करने का प्रयास किया गया तो एक पिकअप वाहन सवार द्वारा  पुलिस टीम पर निशाना लगाकर फायर किया गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायलावस्था में अभियुक्त सेराज खान पुत्र मंसूर ग्राम नोनहरा थाना नोनहरा जनपद गाज़ीपुर को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरनो उपचार हेतु भेजा गया‌। उस शातिर बदमाश पर आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने पिकअप वाहन सवार  दो अन्य व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अन्य गिरफ्तार लोगों में संतोष राजभर पुत्र रामाशीष ग्राम करीमुद्दीनपुर थाना करीमुद्दीनपुर  जनपद गाज़ीपुर पर पांच तथा दिल मोहन राठौर पुत्र  खिचडू ग्राम गुलालसराय थाना बिरनो जनपद गाज़ीपुर पर चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।

       पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना बिरनो पर आर्म्स एक्ट व गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Views: 19


Leave a Reply