पंचांग व राशिफल – 14 मई 2026
पंचांग व राशिफल – 14 मई 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2083
शक सम्वत 1947
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी
नक्षत्र रेवती
वार बुधवार
योग प्रीति
सूर्योदय 05:11
सूर्यास्त 18:34
चन्द्रमा मीन
राहुकाल 13:54 – 15:34
अभिजीत मुहूर्त 11:47 – 12:40
आज का राशिफल ……………………
मेष
आज मन किसी न किसी चिंता से व्यथित रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक अशांति बनी रहेगी तथा कार्यों में मन पूरी तरह नहीं लग पाएगा। पारिवारिक मामलों में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। हालांकि रात्रि के बाद परिस्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, अधूरे कार्य गति पकड़ेंगे और मानसिक रूप से राहत का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा सहयोगियों का साथ उत्साह बढ़ाएगा।
वृषभ
आज पूर्व से चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी तथा आप आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। विरोधियों पर भी प्रभाव बना रहेगा। किन्तु रात्रि के बाद कार्यों में बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं। योजनाओं में विलम्ब तथा अनावश्यक व्यवधान से मन खिन्न रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी से बचना हितकर होगा।
मिथुन
आज का दिन राहत देने वाला सिद्ध होगा। पुरानी कठिनाइयों का समाधान निकलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा तथा कर्ज की अदायगी की दिशा में सफलता प्राप्त होगी। धन संचय की भावना प्रबल रहेगी। परिवार एवं मित्रों के बीच चली आ रही गलतफहमियाँ दूर होंगी और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क
आज वातावरण पूर्णतः मनोनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा मन में आत्मिक शांति का अनुभव होगा। लंबे समय से चली आ रही इच्छाओं की पूर्ति होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। यात्रा भी संतोषजनक और लाभकारी सिद्ध हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह
आज मन में निराशा एवं उत्साहहीनता का भाव रह सकता है। कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से चिंता बढ़ेगी। किन्तु रात्रि के बाद समय तेजी से अनुकूल होगा। शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ के संकेत हैं तथा रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। मित्रों एवं परिजनों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।
कन्या
आज सफलता एवं अनुकूलता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रगति होगी तथा मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। किन्तु इसके बाद परिस्थितियाँ कुछ विपरीत हो सकती हैं। अनावश्यक भागदौड़ एवं व्यर्थ यात्राओं से धनहानि की आशंका रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संयम एवं सावधानी से कार्य करना उचित रहेगा।
तुला
आज आपके संकल्प पूर्ण होने के योग हैं। घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा तथा आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और संत-महात्माओं के संपर्क से मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों एवं शुभचिंतकों का सहयोग लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नई योजनाओं का शुभारंभ लाभदायक सिद्ध होगा। किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। धर्म एवं आध्यात्मिक कार्यों में आस्था प्रबल रहेगी। मनोरंजन तथा प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं।
धनु
आज भाग्य का सहयोग अपेक्षाकृत कम रहेगा, जिससे कार्यों में विलम्ब संभव है। मन में असंतोष बना रह सकता है। किन्तु रात्रि के बाद परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। नई योजनाएँ साकार होने लगेंगी तथा वातावरण सुखद बनेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
मकर
आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी तथा कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। किन्तु इसके बाद जोखिम भरे कार्यों से हानि की आशंका है। अनावश्यक यात्रा एवं भागदौड़ से परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक होगा।
कुम्भ
आज उत्तरदायित्वों की पूर्ति सफलतापूर्वक करेंगे। समाज एवं कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा तथा आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। आत्मविश्वास एवं उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन
आज जीवन में नवपरिवर्तन के संकेत मिलेंगे। आमोद-प्रमोद एवं मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा स्थान परिवर्तन या यात्रा का योग बन सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी तथा मन प्रसन्न रहेगा।
Views: 29









