शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार
गाज़ीपुर। थाना रामपुर मांझा क्षेत्र में फायरिंग कर लोगों में आतंक फैलाने वाला बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त थाना रामपुर मांझा का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, एक खोखा कारतूस 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर मय मैगजीन बरामद कर लिया।
बताया गया कि एक दिन पूर्व अभियुक्त कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी सिंह पुत्र स्व. नगीना सिंह निवासी ग्राम देवचन्दपुर थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर पर अवैध असलहे से फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की प्रातः प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कर्मवीर सिंह को मुकदमा उपरोक्त में प्रयुक्त नाजायज असलहा की बरामदगी हेतु ग्राम देवचन्दपुर अभियुक्त की निशादेही पर बरामदगी हेतु लाया गया। दौराने बरामदगी अभियुक्त द्वारा मौका देखकर पुलिस वालो पर फायरिंग की गई। उसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें बदमाश के दाहिने पैर मे गोली लगी है और पुलिस ने उसे तत्काल धर दबोचा। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवकली भेजा गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि क्षेत्र मे दबदबा व लोगो में दहशत बनाने के लिए मेरे द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। ज्ञात हो कि उसके उपर करीब एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिन्द कुमार रामपुर मांझा मय टीम व उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव मय टीम चौकी प्रभारी पैकवली थाना रामपुर माझा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 289








