नवागत डीएम ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण 

गाजीपुर। नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कार्यलय में साफ-सफाई एवं फाईलों को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया।


    जनता दर्शन के पश्चात जिलाधिकारी ने जिला कलेक्ट्रेट एवं जिला सचिवालय का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों के पटलों का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होने पृथक-पृथक समस्त पटलों, फाईलों का रख-रखाव, साफ-सफाई, लाईट, इनवर्टर एवं जनरेटर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, की व्यवस्था को देखा। इसके बाद उन्होंने विकास भवन पहुच वहां के समस्त कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास भवन में बेतरतीव ढंग से लगी विद्युत वायरिंग को सही कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि  अधिकारी एवं पटल सहायक नियमित रूप से कार्यालय पहुचें एंव जनता की सुनवाई करें। पटलों पर फाईलों  का निश्चित समयावधि में निस्तारण कराया जाय जिससे कोई भी व्यक्ति परेशान न हो सके। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, सालिक राम, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 184

Advertisements

Leave a Reply