आरक्षी पद के चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण जारी 

मेडिकल परीक्षण में सफल रहीं सभी महिला अभ्यर्थी 


गाज़ीपुर। पुलिस लाइन में 80 महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण नामित नोडल अधिकारी एवं टीम की मौजूदगी में चिकित्सकों के दो पैनलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

        उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती – 2023 के अर्न्तगत घोषित चयन परिणाम के अनुसार कुल 1549 अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण पुलिस लाइन गाजीपुर में होना सुनिश्चित है। इसके क्रम में मंगलवार 22 अप्रैल को पुलिस लाइन गाजीपुर में कुल 80 महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण सम्पन्न हुआ। जांचोपरांत सभी अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये। 

      इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी बलराम सिंह , प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, लिपिक भर्ती एवं टीम के  अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Views: 136

Advertisements

Leave a Reply