राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 65 जिलों के 3,000 खिलाड़ियों के बीच एएस ताइक्वांडो क्लब के एथलीटों ने लहराया परचम
जौनपुर। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के तत्वावधान में लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम (न्यू इनडोर हाल) में राज्य स्तरीय ऑफिशियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
30 जुलाई से 2 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में 42वीं सब-जूनियर, 44वीं जूनियर, 10वीं कैडेट, 43वीं सीनियर क्योरुगी एवं 10वीं पूमसे बालक-बालिका में प्रदेश के 65 जिलों से लगभग तीन हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में ए.एस. ताइक्वांडो क्लब महाराणा प्रताप इनडोर हॉल, टी.डी.पी.जी. कॉलेज जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जूनियर वर्ग 14–19 वर्ष में रुचि प्रजापति नें अंडर-49 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। रिया यादव नें अंडर-55 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक, बालक वर्ग में राजवीर सिंह अंडर-63 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। वहीं अंडर-55 किग्रा भारवर्ग में अंश मौर्या नें कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग अंडर-74 किग्रा भारवर्ग में अनीश प्रसाद नें स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग अंडर-62 किग्रा भारवर्ग में सरोजनी सिंह नें रजत पदक जीता। अंडर-54 भारवर्ग में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सूर्यप्रताप सिंह पदक के करीब पहुंचे। 12–14 वर्ष कैडेट वर्ग में रिद्धी गुप्ता नें अंडर-55 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। भागीदार खिलाड़ी आदित्य प्रताप सिंह, सृष्टि सिंह, अद्वीका कश्यप और प्रियांशी यादव ने भी शानदार प्रतिभाग किया। सब-जूनियर वर्ग 5–12 वर्ष में नित्याश्री सिंह नें कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया। सुधांशु सिंह का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। अन्य वर्गों में श्रेयश श्रीवास्तव और सिद्धी श्रीवास्तव नें स्वर्ण पदक, दृशाना पाण्डेय नें रजत पदक, समर्थ मिश्रा (कैडेट) में रजत पदक, व्यान पटेल और सार्थ राय नें कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया।
खिलाड़ियों की उच्च स्तरीय प्रदर्शन पर अधिकारियों और कोच ने सभी का उत्साह बढ़ाया। मुख्य कोच आशुतोष सिंह एडवोकेट ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर की। जिला सचिव अरविन्द कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष शिवाली सिंह ने सभी विजयी व प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Views: 11









