सादात और बिरनो ब्लाक को मिले नये बीडीओ

गाजीपुर। भदौरा ब्लॉक से स्थानांतरित होकर सादात ब्लाक पहुंचे कृष्ण कुमार सिंह ने नए खंड विकास अधिकारी के रूप में शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। सादात ब्लाक पर तैनात रहे बीडीओ डॉ. सरजीत सिंह को उसी पद पर बिरनो ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है।


      सादात के नवागत बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने ब्लॉक के सभी अधीनस्थ कर्मचारियों और पटल सहायकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने मातहतों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि शासकीय कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया जाये।

        पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक ईमानदारी से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए आवंटित सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत और समय सीमा के भीतर प्राप्त करने के लिए वे पूरी तरह संकल्पित हैं।

Views: 20


Leave a Reply