पंचांग व राशिफल – 06 अगस्त 2026
पंचांग व राशिफल – 06 अगस्त 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2083
शक सम्वत 1948
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
नक्षत्र भरणी
वार गुरुवार
योग गण्ड
सूर्योदय 05:25
सूर्यास्त 18:39
चन्द्रमा मेष
राहुकाल 14:07 – 14:4 8
अभिजीत मुहूर्त 12:00 – 12:54
आज का राशिफल ……………………….
मेष – आज का दिन व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा। यदि किसी यात्रा का कार्यक्रम बने तो उसके सुखद एवं लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं।
वृषभ – आज योजनाओं को पूर्ण करने में कुछ बाधाएँ आ सकती हैं, जिससे मन अशांत रह सकता है। परिवार या निकट संबंधियों के साथ किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचना ही हितकर रहेगा तथा महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।
मिथुन – आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होंगे। समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षमता और उत्साह में वृद्धि होने से नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत करने से आनंद एवं संतोष की अनुभूति होगी।
कर्क – आज अपने विवेक से लिया गया निर्णय लाभदायक सिद्ध होगा। अनुभवी लोगों की सलाह से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो सकते हैं। मनोरंजन, पारिवारिक मेल-मिलाप और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी प्रिय अतिथि के आगमन से घर का वातावरण प्रसन्न एवं उत्साहपूर्ण रहेगा।
सिंह – आज आपकी महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के संकेत हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी तथा धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ या धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है।
कन्या – आज कार्यों में अपेक्षित गति नहीं मिल पाने से निराशा हो सकती है। आत्मबल में कुछ कमी महसूस होगी और करीबी लोगों के साथ मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। कटु वचनों से मन आहत हो सकता है, इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखें। धैर्य से कार्य करने पर परिस्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होंगी।
तुला – आज आप अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। धनागम के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। व्यवसाय और नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। यात्रा का योग भी बन सकता है, जो लाभदायक एवं सुखद सिद्ध होगी।
वृश्चिक – व्यवसाय में प्रगति और सफलता के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। लंबे समय से चला आ रहा कोई विवादास्पद मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। यात्रा लाभकारी एवं संतोषजनक रहेगी तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धनु – आज आपके प्रयास सफल होंगे और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। धन संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी तथा आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आवागमन और यात्राएँ अनुकूल रहेंगी। सकारात्मक एवं श्रेष्ठ विचारों का उदय होगा, जिससे भविष्य की योजनाओं को नई दिशा मिलेगी।
मकर – आज मानसिक तनाव और चिंता बनी रह सकती है। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ न मिलने से निराशा हो सकती है तथा कर्ज या आर्थिक दायित्वों का दबाव महसूस होगा। धन हानि की आशंका के कारण खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। परिवार में भी सुख-शांति में कुछ कमी महसूस हो सकती है। धैर्य और विवेक से परिस्थितियों का सामना करें।
कुम्भ – आज व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने से सफलता मिलने की संभावना है। वरिष्ठ एवं श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी और करियर में उन्नति तथा नए अवसर मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान बढ़ेगा।
मीन – आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और लंबे समय से चली आ रही कठिनाइयों में राहत मिलेगी। अधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा तथा मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
Views: 0







